Saturday, 24 October 2026 08:42:03 IST 📍 बालाघाट (म.प्र.): 27°C साफ़ मौसम
NEWS BY AMIT  - जीवन ही खबर है
वरिष्ठ पत्रकार: अमित शुक्ला बालाघाट एवं मध्य प्रदेश का प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ मंच
Uncategorized 24 Oct 2026 1 मिनट

डाइट बालाघाट में जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

विजेता टीम राज्य स्तर पर लेगी भाग

बालाघाट, 23 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के अंतर्गत डाइट बालाघाट में जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं माध्यमिक शालाओं में कक्षा 8वीं और 9वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोक कला एवं संस्कृति से जोड़ने के साथ जनसंख्या शिक्षा से संबंधित विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।

डाइट बालाघाट की बालिका शिक्षा प्रभारी श्रीमती स्मिता तितिरमारे ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से किशोरवय विद्यार्थियों में जनसंख्या शिक्षा से जुड़े मुद्दों की समझ विकसित करने और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यार्थियों में ऐसे कौशल विकसित करना भी उद्देश्य है, जिससे वे जीवन की विभिन्न चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें। प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय कला एवं संस्कृति को पहचानने तथा उसे नए संदर्भों से जोड़कर समझने का अवसर भी मिला। इसमें सादिपनी विद्यालय बालाघाट, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट, नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास बैहर तथा बालक छात्रावास बालाघाट की टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्री एन.पी. मलगाम, श्री मनोज जैन, प्राचार्य एम.एल.बी. बालाघाट तथा नूतन कला निकेतन की श्रीमती ज्योति परिहार उपस्थित रहीं। आयोजन के दौरान डाइट स्टाफ से श्री एस.एन. पंडित, श्री के.डी. तितिरमारे, श्रीमती सरला भारद्वाज, सहनाज खान, सावित्री बिसेन, प्रशिक्षण सहायक सजल मस्की, सुधा लाडे, विशाखा चौधरी, शशिकला शेंडे एवं पुष्पा ओसले की उपस्थिति रही। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के उपरांत विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
amit

amit

वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्थापक, NEWS BY AMIT। "जीवन ही खबर है" के ध्येय के साथ बालाघाट और मध्य प्रदेश की निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता।

अमित शुक्ला का पूरा प्रोफ़ाइल देखें →

अपनी प्रतिक्रिया / टिप्पणी दर्ज करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

संबंधित समाचार

पीपरझिरी में किसानों को दी उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी Uncategorized
Uncategorized 24 Oct 2026 1 मिनट

पीपरझिरी में किसानों को दी उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी

डीएसआर पद्धति, प्राकृतिक खेती और जैविक कीट नियंत्रण के उपाय बताए बालाघाट, 22 अक्टूबर 2026। ग्राम पीपरझिरी में कृषि विभाग...
Namit shukla Uncategorized
Uncategorized 23 Oct 2026 1 मिनट

Namit shukla

धान खरीदी की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा गोदामों का चिन्हांकन, बारदानों की व्यवस्था और राइस मिलर्स से अनुबंध...
धान खरीदी की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा Uncategorized
Uncategorized 23 Oct 2026 1 मिनट

धान खरीदी की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

गोदामों का चिन्हांकन, बारदानों की व्यवस्था और राइस मिलर्स से अनुबंध करने के निर्देश बालाघाट, 22 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री...