Saturday, 24 October 2026 04:51:05 IST 📍 बालाघाट (म.प्र.): 27°C साफ़ मौसम
NEWS BY AMIT  - जीवन ही खबर है
वरिष्ठ पत्रकार: अमित शुक्ला बालाघाट एवं मध्य प्रदेश का प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ मंच
Uncategorized 24 Oct 2026 1 मिनट

पीपरझिरी में किसानों को दी उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी

डीएसआर पद्धति, प्राकृतिक खेती और जैविक कीट नियंत्रण के उपाय बताए

बालाघाट, 22 अक्टूबर 2026। ग्राम पीपरझिरी में कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती एवं फसलों में कीट नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय एवं सहायक संचालक कृषि श्री राजेश कुमार खोबरागड़े ने किसानों को धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) पद्धति, प्राकृतिक खेती तथा खेत बचाओ कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती में नीमास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र के उपयोग और उनके लाभों के बारे में बताया। उन्होंने फसलों में लगने वाले कीटों की रोकथाम के लिए प्राकृतिक उपाय अपनाने तथा रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने के संबंध में भी जानकारी दी। इस दौरान किसानों को खेत बचाओ कार्यक्रम के उद्देश्यों, कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाकर खेती को लाभकारी बनाने के उपायों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने किसानों से आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि तकनीकों को अपनाने और उपलब्ध कृषि योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
amit

amit

वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्थापक, NEWS BY AMIT। "जीवन ही खबर है" के ध्येय के साथ बालाघाट और मध्य प्रदेश की निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता।

अमित शुक्ला का पूरा प्रोफ़ाइल देखें →

अपनी प्रतिक्रिया / टिप्पणी दर्ज करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

संबंधित समाचार

डाइट बालाघाट में जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित Uncategorized
Uncategorized 24 Oct 2026 1 मिनट

डाइट बालाघाट में जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

विजेता टीम राज्य स्तर पर लेगी भाग बालाघाट, 23 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के...
Namit shukla Uncategorized
Uncategorized 23 Oct 2026 1 मिनट

Namit shukla

धान खरीदी की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा गोदामों का चिन्हांकन, बारदानों की व्यवस्था और राइस मिलर्स से अनुबंध...
धान खरीदी की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा Uncategorized
Uncategorized 23 Oct 2026 1 मिनट

धान खरीदी की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

गोदामों का चिन्हांकन, बारदानों की व्यवस्था और राइस मिलर्स से अनुबंध करने के निर्देश बालाघाट, 22 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री...