Saturday, 24 October 2026 08:42:43 IST 📍 बालाघाट (म.प्र.): 27°C साफ़ मौसम
NEWS BY AMIT  - जीवन ही खबर है
वरिष्ठ पत्रकार: अमित शुक्ला बालाघाट एवं मध्य प्रदेश का प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ मंच
Uncategorized 23 Oct 2026 1 मिनट

धान खरीदी की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

गोदामों का चिन्हांकन, बारदानों की व्यवस्था और राइस मिलर्स से अनुबंध करने के निर्देश

बालाघाट, 22 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था, धान का परिवहन, गोदामों एवं ओपन कैप में भंडारण तथा कस्टम मिलिंग की तैयारियों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यकता के अनुसार गोदामों का चिन्हांकन समय पर कर लिया जाए। किसानों से खरीदे जाने वाले धान की कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलर्स से शीघ्र अनुबंध करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे राइस मिलर्स उपार्जन केंद्रों से सीधे धान का उठाव कर मिलिंग कर सकें। राइस मिलर्स को उनकी मिलिंग क्षमता के अनुसार ही धान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, धान खरीदी के लिए पर्याप्त बारदानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि धान खरीदी से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं, ताकि उपार्जन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कस्टम मिलिंग के संबंध में राइस मिलर्स के साथ शीघ्र बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री डी.पी. बर्मन, कृषि उपसंचालक श्री फूलसिंह मालवीय, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री संत कुमार भलावी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के महाप्रबंधक श्री अभिनव सिंह बघेल, वेयरहाउस के जिला प्रबंधक श्री पटले, नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी तथा उपार्जन समिति के सदस्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
amit

amit

वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्थापक, NEWS BY AMIT। "जीवन ही खबर है" के ध्येय के साथ बालाघाट और मध्य प्रदेश की निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता।

अमित शुक्ला का पूरा प्रोफ़ाइल देखें →

अपनी प्रतिक्रिया / टिप्पणी दर्ज करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

संबंधित समाचार

डाइट बालाघाट में जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित Uncategorized
Uncategorized 24 Oct 2026 1 मिनट

डाइट बालाघाट में जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

विजेता टीम राज्य स्तर पर लेगी भाग बालाघाट, 23 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के...
पीपरझिरी में किसानों को दी उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी Uncategorized
Uncategorized 24 Oct 2026 1 मिनट

पीपरझिरी में किसानों को दी उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी

डीएसआर पद्धति, प्राकृतिक खेती और जैविक कीट नियंत्रण के उपाय बताए बालाघाट, 22 अक्टूबर 2026। ग्राम पीपरझिरी में कृषि विभाग...
Namit shukla Uncategorized
Uncategorized 23 Oct 2026 1 मिनट

Namit shukla

धान खरीदी की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा गोदामों का चिन्हांकन, बारदानों की व्यवस्था और राइस मिलर्स से अनुबंध...